डिण्डौरी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं श्रीमति शशिकांता वैश्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं श्रीमति मुग्धा कुमार न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डोरी में जिला चिकित्सालय डिण्डौरी के सहयोग से दिनांक 19.09.2026 को विशेष स्वास्थय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमति शशिकांता वैश्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा रिबन काट कर किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में शिवकुमार कौशल द्वितीय जिला न्यायाधीश, रविंद्र गुप्ता तृतीय जिला न्यायाधीश, गिरजेश सनौडिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमति कमला उईके न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आर पी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अतुल श्रीवास्तव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमति रिया डेहरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री अदिती सनौडिया न्यायिक, श्रीमति दीपिका तारन जिला विधिक सहायता अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, टीम लीगल एड डिफेंस काउंसिल, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहें। श्रीमति शशिकांता वैश्य प्रधान न्यायाधीश द्वारा संबोधित करते हुए व्यक्त किया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने का उददेश्य न्यायालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्तागण को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है।
इस परीक्षण शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जाँचे की जाती है, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन से न्यायालय के अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने में मदद मिलती है, जिससे वे अपना काम को और भी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, आखे, डायबिटीज रक्त व अन्य बीमारियों आदि की जांच की गई एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई।
आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जिला चिकित्सालय मेडिकल टीम द्वारा 77 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई एवं उन्कों निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया व आभा आईडी भी बनाई गई।
