मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियां
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बस स्टैंड पर रोशन हुए ‘आशीर्वाद के दीये’

मोदीजी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना... भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बस स्टैंड पर रोशन हुए ‘आशीर्वाद के दीये’
WhatsApp Facebook

मोदीजी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना… भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा-संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम को मनावर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी
बस स्टैंड पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना ही अभियान का उद्देश्य है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की गई।

दीप जलाकर दिया सेवा-संकल्प का संदेश….

कार्यक्रम में जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष लाल सिंह बर्मन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम प्रभारी पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और संकल्प की ज्योति को निरंतर प्रज्वलित रखने का संदेश दिया गया। बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सहभागिता कर अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।