मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में विद्यालय स्तरीय बास्केटबॉल की प्रादेशिक प्रतियोगिता हुई संपन्न।श्री भीमा कोटेश्वर शिवधाम कोटाभर्री में हर्षोल्लास से मनाया गया ऋषि पंचमी पर्व, विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि के रुप में शामिल रहे सांसद एवं मंत्री,UPTET की परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों द्वारा संशोधन की मांग की मांगसेवा से संकल्प अभियान में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा विशेष फोकससेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को, हिनौता से निकलेगी सेवा संकल्प यात्राप्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की प्रेसवार्ताहमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटनाऑपरेशन कन्विक्शन’: जौनपुर में पुलिस की प्रभावी पैरवी से दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को हुई सजा, लगा जुर्माना*17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’ : सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने की सहभागिता की अपील*पितृ पक्ष में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्र महायज्ञसैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में विद्यालय स्तरीय बास्केटबॉल की प्रादेशिक प्रतियोगिता हुई संपन्न।श्री भीमा कोटेश्वर शिवधाम कोटाभर्री में हर्षोल्लास से मनाया गया ऋषि पंचमी पर्व, विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि के रुप में शामिल रहे सांसद एवं मंत्री,UPTET की परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों द्वारा संशोधन की मांग की मांगसेवा से संकल्प अभियान में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा विशेष फोकससेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को, हिनौता से निकलेगी सेवा संकल्प यात्राप्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की प्रेसवार्ताहमीरपुर :ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत, बांदा मार्ग पर टेढ़ा इसौली के मध्य हुई घटनाऑपरेशन कन्विक्शन’: जौनपुर में पुलिस की प्रभावी पैरवी से दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को हुई सजा, लगा जुर्माना*17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’ : सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने की सहभागिता की अपील*पितृ पक्ष में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्र महायज्ञ
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

श्वेतांबर जैन श्रीसंघ का सामुहिक क्षमायाचना संपन्न

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। श्वेताम्बर जैन समाज के संवत्सरी महापर्व के अगले दिन सामुहिक क्षमापना पर्व श्री महावीर हीरा रतन भवन मनावर में आयोजित किया…

श्वेतांबर जैन श्रीसंघ का सामुहिक क्षमायाचना संपन्न
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। श्वेताम्बर जैन समाज के संवत्सरी महापर्व के अगले दिन सामुहिक क्षमापना पर्व श्री महावीर हीरा रतन भवन मनावर में आयोजित किया गया | आचार्य श्री रामलालजी मसा एवं उपाध्याय श्री राजेशमुनिजी मसा के सुश्रावक राजस्थान निवासी मनीष पोखरना, महावीर कोठारी एवं रत्नेश कोठारी के नेतृत्व मे पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व जप , तप, त्याग की आराधना के साथ ऐतिहासिक रूप से सानंद संपन्न हुए | पर्व के दौरान समाज में आठ उपवास के तपस्वी कुमारी विशीता चत्तर , चार उपवास का तप बबीता नवलखा, तेले के तपस्वी मंजु काकरेचा, सुमित खटोड, मीनल चत्तर, सुमित नवलखा, शीतल नवलखा, मिली सालेचा, विनर जैन, अंजली काकरेचा, प्रांजल काकरेचा एवं बेला तप पुनम खटोड ने किया |

समाज के श्रावक-श्राविकाओ ने उपवास, संवर व पौषध भी काफी संख्या में किये | सामुहिक क्षमायाचना आयोजन की शुभारम्भ " ओ विश्व के सभी जन, चौरासी लाख योनी , हे आज दिन क्षमा का, मुझको क्षमा करो नी " स्तवन से श्रीसंघ के आकेश नवलखा ने की।

उसके पश्चात श्रीसंघ अध्यक्ष प्रवीण खटोड, समीरमल काकरेचा, कैलाश काशमीया, मनोज ओरा, सौरभ खटोड, सचिन भंडारी, खुशबु शिखा काकरेचा, निधी खटोड आदि ने क्षमापना पर अपने भाव रखे | जैन पाठशाला की शिक्षिका स्नेहा ओरा, सारिका नवलखा और नीता नवलखा का उनकी सेवाओ के लिए राष्ट्रीय केन्द्र से आये अभिनंदन पत्र देकर श्रीसंघ सदस्यो ने अभिनंदन किया।

नवकार महामंत्र के अखंड जाप मे बैठने वाले समाजजनो को भी समाज ने उपहार देकर सम्मानित किया | इस अवसर पर सचिव सुबाहू फूलेरा, पारसमल नवलखा, सुमित खटोड, राजेश काकरेचा, प्रेमचंद नवलखा, राहुल काकरेचा ,अनिल ओरा आदि गणमान्य उपस्थित थे |

कार्यक्रम में सभी समाजजनो ने वर्षभर की गलतियों और अगर दिल दुखाने वाला व्यवहार हुआ हो तो उसके लिए एक दूसरे से क्रमशः खमत खामणा मिच्छामि दुक्कडं बोलकर क्षमायाचना की |