मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरमंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टर
Hamirpurउत्तर प्रदेशव्यापार

हमीरपुर :मौदहा में पंजीयन जागरूकता कैम्प आयोजित, व्यापारियों को जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों की दी गई जानकारी

हमीरपुर। दिनांक 16 सितंबर, 2026 को निकट पुराना बस स्टैंड, मौदहा में व्यापारियों के मध्य पंजीयन जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में राज्य कर अधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद एवं…

हमीरपुर :मौदहा में पंजीयन जागरूकता कैम्प आयोजित, व्यापारियों को जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों की दी गई जानकारी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। दिनांक 16 सितंबर, 2026 को निकट पुराना बस स्टैंड, मौदहा में व्यापारियों के मध्य पंजीयन जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में राज्य कर अधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद एवं श्री घनश्याम सिंह पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को कराधान एवं जीएसटी से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित करते हुए पंजीयन हेतु आवश्यक प्रपत्रों एवं दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कैम्प में पंजीयन प्रक्रिया, रिटर्न फाइलिंग, ई-इनवायसिंग, ई-मेल एवं मोबाइल नंबर के अपडेशन, ई-वे बिल तथा जीएसटी 2.0 के अंतर्गत हुए विभिन्न परिवर्तनों के संबंध में व्यापारियों को अवगत कराया गया। साथ ही नियम 14ए के अंतर्गत पंजीयन कराए जाने के दौरान सही एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

व्यापारियों से प्रत्येक आपूर्ति के संबंध में शत-प्रतिशत इनवायस जारी करने तथा जीएसटी से संबंधित नियमों एवं प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर करदाताओं एवं विभाग के मध्य विश्वास को और मजबूत करने तथा नियमों के सरलीकरण के संबंध में भी चर्चा की गई।

कैम्प में व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री सुशील कुमार गुप्ता, नगर महामंत्री श्री अभिषेक गुप्ता, श्री राम शरण गुप्ता, श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री सोनू, श्री अरविन्द, श्री प्रवीण, श्री अजय, श्री मकसूद, श्री अनिल, श्री इफरान, श्री मिथलेश गुप्ता, श्री धर्मेंद्र, श्री राकेश, श्री सुधीर सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।