मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
नारायनपुर ब्लॉक में सफाईकर्मी बने कंप्यूटर ऑपरेटर गांवों में गंदगी का अंबार, वेतन भी पूरा मिल रहासेवा, समर्पण और संकल्प का संदेश लेकर बांटे ‘आशीर्वाद के दीप’सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर परिसर में सफाई व पौधारोपणखागा में अधिवक्ताओं ने मनाया मोदी का जन्मदिन, मिठाई खिलाकर दी बधाईरक्तदान महादान : सेवा और मानवता के संकल्प के साथ जुटे कार्यकर्ताहमीरपुर :एक्सपायर टाफी और बिस्किट की जांच, कार्रवाही की कही बातभामक खबर चलाई जाने पर पर मुकदमा दर्जदेवरिया के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व शिल्पी विश्वकर्मा भगवान एवं भारत के नवशिल्पी नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस प्रकार।।आज दिनांक 17 9 26 को सुबह 9:00 बजे से भगवान विश्वकर्मा का पूजन जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा महाराजगंज डॉक्टर बी आर शर्मा सा पत्नी इंद्रा शर्मा बाबा कृष्णानंद द्वारा कपंजाबी महीने के अवसर पर गुरुद्वारा कम्बोज सभा में हुआ अटूट लंगर, बड़ी संख्या में संगत ने ग्रहण किया गुरु का प्रसादनारायनपुर ब्लॉक में सफाईकर्मी बने कंप्यूटर ऑपरेटर गांवों में गंदगी का अंबार, वेतन भी पूरा मिल रहासेवा, समर्पण और संकल्प का संदेश लेकर बांटे ‘आशीर्वाद के दीप’सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर परिसर में सफाई व पौधारोपणखागा में अधिवक्ताओं ने मनाया मोदी का जन्मदिन, मिठाई खिलाकर दी बधाईरक्तदान महादान : सेवा और मानवता के संकल्प के साथ जुटे कार्यकर्ताहमीरपुर :एक्सपायर टाफी और बिस्किट की जांच, कार्रवाही की कही बातभामक खबर चलाई जाने पर पर मुकदमा दर्जदेवरिया के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व शिल्पी विश्वकर्मा भगवान एवं भारत के नवशिल्पी नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस प्रकार।।आज दिनांक 17 9 26 को सुबह 9:00 बजे से भगवान विश्वकर्मा का पूजन जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा महाराजगंज डॉक्टर बी आर शर्मा सा पत्नी इंद्रा शर्मा बाबा कृष्णानंद द्वारा कपंजाबी महीने के अवसर पर गुरुद्वारा कम्बोज सभा में हुआ अटूट लंगर, बड़ी संख्या में संगत ने ग्रहण किया गुरु का प्रसाद
Sonbhadraउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

आग बुझाने के सरल तरीके बताए गए

- गैस, बिजली और ज्वलनशील पदार्थों से लगने वाली आग पर दिया गया प्रशिक्षण - ओबरा इस्लामिया इंटर कालेज परिसर में हुआ आयोजन सोनभद्र। इस्लामिया इंटर कॉलेज ओबरा परिसर में बुधवार को…

आग बुझाने के सरल तरीके बताए गए
WhatsApp Facebook

– गैस, बिजली और ज्वलनशील पदार्थों से लगने वाली आग पर दिया गया प्रशिक्षण
– ओबरा इस्लामिया इंटर कालेज परिसर में हुआ आयोजन
सोनभद्र। इस्लामिया इंटर कॉलेज ओबरा परिसर में बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ओबरा की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में आग लगने के विभिन्न कारणों और प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने के आसान एवं सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक सीआईएसएफ ओबरा के सब इंस्पेक्टर अमित चतुर्वेदी ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव, पेट्रोल-डीजल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों में लापरवाही से आग लग सकती है।

उन्होंने आग के प्रकार के अनुसार उपयुक्त अग्निशामक यंत्र के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली से लगी आग में पानी डालना खतरनाक हो सकता है।

ऐसी स्थिति में पहले विद्युत आपूर्ति बंद कर उपयुक्त अग्निशामक का प्रयोग करना चाहिए। गैस में आग लगने पर गैस की आपूर्ति बंद करना जरूरी है।

कपड़ों में आग लगने पर व्यक्ति को दौड़ने के बजाय जमीन पर लेटकर लुढ़कने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से त्वरित कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक विवेकानंद सिंह, सुशील कुमार राव, आरक्षक अग्नि नितेश कुमार सिंह, दर्शनसलिंग और आरक्षक चालक अजीत सिंह काजला मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रियाज अहमद ने की।

—————–
बॉक्स में-
सावधानी से टल सकता है बड़ा हादसा
सोनभद्र। अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण में बताया गया कि घर, विद्यालय और कार्यस्थल पर ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखना चाहिए।

बिजली के उपकरणों और गैस चूल्हे का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। आग लगने की स्थिति में सबसे पहले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आवश्यकता पड़ने पर दमकल सेवा को सूचना देने को प्राथमिकता देनी चाहिए।