मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
शाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणाबस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जनरल बोगी से 33 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत ₹34,440…बस्ती।ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देशमाटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान ने पर्यावरण की रक्षा का संदेश दियाहमीरपुर :तीजा मेले में चोरी के आरोप में महिला की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल*घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, पीड़ित परिवार थाने की चौखट पर*ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश*विधायक निधि की राशि से डीपी शिफ्टिंग का कार्य हुआ पूर्ण, वार्डवासियों को मिली राहत*घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, पीड़ित परिवार थाने की चौखट परबाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की स्मृति में जागरण व विशाल भंडारा, भजनों के माध्यम से गायकों ने किया बाबा की महिमा का गुणगान, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसादशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणाबस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जनरल बोगी से 33 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत ₹34,440…बस्ती।ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देशमाटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान ने पर्यावरण की रक्षा का संदेश दियाहमीरपुर :तीजा मेले में चोरी के आरोप में महिला की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल*घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, पीड़ित परिवार थाने की चौखट पर*ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश*विधायक निधि की राशि से डीपी शिफ्टिंग का कार्य हुआ पूर्ण, वार्डवासियों को मिली राहत*घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, पीड़ित परिवार थाने की चौखट परबाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की स्मृति में जागरण व विशाल भंडारा, भजनों के माध्यम से गायकों ने किया बाबा की महिमा का गुणगान, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Jaunpurउत्तर प्रदेशक्राइम

जौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबित

​जौनपुर (ब्यूरो)। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कुंवर अनुपम सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। अपने कर्तव्य…

जौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबित
Oplus_131072
WhatsApp Facebook

​जौनपुर (ब्यूरो)। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.

कुंवर अनुपम सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और शातिर व दुस्साहसी अभियुक्तों की निगरानी में ढिलाई बरतने के आरोप में सरायख्वाजा और लाइन बाजार थाने के कुल 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

​एसएसपी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ​थाना सरायख्वाजा के 6 पुलिसकर्मी निलंबित:
सरायख्वाजा थाने से उपनिरीक्षक (SI) गोविन्द मौर्या, उपनिरीक्षक खलीकुज्जमा, मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) मनोज गोंड, मुख्य आरक्षी शशि प्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी धनन्जय यादव और आरक्षी (कांस्टेबल) अक्षय कुमार पर गाज गिरी है।

​थाना लाइन बाजार के 4 पुलिसकर्मी निलंबित:
लाइन बाजार थाने से उपनिरीक्षक रामभरोसराम, उपनिरीक्षक धनजी चौधरी, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार सिंह तथा आरक्षी विश्वास यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। ​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों पर अभ्यस्त अपराधियों की निगरानी में शिथिलता बरतने और विभागीय अनुशासन का पालन न करने का आरोप है।

एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।