केराकत (जौनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जन्मदिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सिहौली स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित मंडल कार्यशाला में 'सेवा माह' को जन-आंदोलन बनाने की रूपरेखा खींची गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने और समयबद्ध ढंग से जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।
गंभीरता और लगन से जुटें कार्यकर्ता: सोनिया गिरि
मुख्य अतिथि एवं जिला मंत्री सोनिया गिरि ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' के जरिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना ही मुख्य लक्ष्य है। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मिथिलेश गिरि व जिला उपाध्यक्ष द्वय उषा किरण व रामसूरत सरोज ने आगामी अभियानों की तकनीकी व संगठनात्मक तैयारियों को साझा किया।
बूथ स्तर के पदाधिकारियों ने भरी हुंकार
मंडल महामंत्री श्यामनारायण प्रजापति के संचालन में आयोजित इस बैठक में डॉ. आशुतोष दुबे, प्रवेश सिंह, राजदेव चौहान, जितेश साहू, नीलकमल नागर, पूनम मौर्य, पं.
सत्यप्रकाश शर्मा, अशोक गिरि, बांकेलाल सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, श्यामजीत प्रजापति सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी और मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।
