मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :उपरी गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, सुबह 7 से रात 11 बजे तक चला विशाल भंडाराअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौतअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौतअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत*आजादी के 75 साल बाद भी मानदेय के लिए मोहताज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीतापुर में धरने पर बैठीं,,,विश्वनाथगंज में चुनाव से पहले सियासी हलचल, पिंटू तिवारी की सक्रियता कितनी पड़ेगी भारीबड़वानी के सावंत पुरम कॉलोनी में 25 साल, से समस्या महिलाएं पहुंची कलेक्टर कार्यालय।हमीरपुर :मानवता के नाते बाइक पर बैठाया, नीलगाय से टकराई बाइक; दो लोग गंभीर घायल नेत्रहीन श्रवण कुमार की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफरबड़वानी के 11, गांवों में नहर का पानी नहीं सुख रही फैसले, किसान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय।सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्नहमीरपुर :उपरी गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, सुबह 7 से रात 11 बजे तक चला विशाल भंडाराअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौतअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौतअज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत*आजादी के 75 साल बाद भी मानदेय के लिए मोहताज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीतापुर में धरने पर बैठीं,,,विश्वनाथगंज में चुनाव से पहले सियासी हलचल, पिंटू तिवारी की सक्रियता कितनी पड़ेगी भारीबड़वानी के सावंत पुरम कॉलोनी में 25 साल, से समस्या महिलाएं पहुंची कलेक्टर कार्यालय।हमीरपुर :मानवता के नाते बाइक पर बैठाया, नीलगाय से टकराई बाइक; दो लोग गंभीर घायल नेत्रहीन श्रवण कुमार की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफरबड़वानी के 11, गांवों में नहर का पानी नहीं सुख रही फैसले, किसान पहुंचे कलेक्टर कार्यालय।सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में कक्षा 5वीं-8वीं की पालक गोष्ठी सम्पन्न
Koreaछत्तीसगढ़धार्मिक

17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्वलन एवं जन आभार कार्यक्रम में ग्रामीणों की होगी सहभागिता कोरिया, 11 सितंबर 2026/…

WhatsApp Facebook

17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्वलन एवं जन आभार कार्यक्रम में ग्रामीणों की होगी सहभागिता

कोरिया, 11 सितंबर 2026/ सेवा, समर्पण एवं जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान की प्रथम गतिविधि के रूप में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिले के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों से कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने सरपंचों को निर्धारित समय शाम 7 बजे दीप प्रज्वलन की व्यवस्था करने तथा कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा, जनभागीदारी और सकारात्मक ऊर्जा के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने अधिक से अधिक ग्रामीणजनों को इस आयोजन से जोड़ने पर जोर दिया है।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक सावधानियों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने विश्वास व्यक्त किया कि सरपंचों के सक्रिय सहयोग एवं नेतृत्व से यह आयोजन सफल होगा और ग्राम स्तर पर एकता, सहभागिता एवं सकारात्मक संदेश प्रसारित होगा।