मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविरहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देश

कन्या आवासीय परिसर में बालिकाओं से किया संवाद, पढ़ाई के साथ खेल-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार…

मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देश
WhatsApp Facebook

कन्या आवासीय परिसर में बालिकाओं से किया संवाद, पढ़ाई के साथ खेल-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन श्री अशोक वर्णवाल ने शुक्रवार को धार जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित कन्या आवासीय परिसर का निरीक्षण किया और अध्ययनरत बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, परिसर में संचालित गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने कक्षा 12वीं कला संकाय की छात्राओं से इतिहास विषय से जुड़े प्रश्न पूछकर उनके अध्ययन स्तर को जाना। वहीं गणित विषय की छात्राओं से चर्चा कर उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने भी मुख्य सचिव से प्रशासनिक सेवा में आने से लेकर मुख्य सचिव के पद तक पहुंचने के उनके सफर के बारे में सवाल किए।

प्रयोगशालाओं का निरीक्षण, नियमित प्रायोगिक कार्य के निर्देश…..
श्री वर्णवाल ने परिसर स्थित भौतिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं को नियमित रूप से प्रायोगिक कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नियमित रूप से बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कलेक्टर को बालिकाओं के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

25 एकड़ में 267 करोड़ से बन रहा मेडिकल कॉलेज, धीमी गति पर जताई नाराजगी….
मुख्य सचिव ने धार में जी प्लस-7 संरचना के रूप में विकसित किए जा रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की कार्ययोजना और वर्तमान प्रगति की जानकारी ली। निर्माण कार्य अपेक्षित गति से शुरू नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए काम को तत्काल गति देने और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

25 एकड़ भूमि में लगभग 267 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, हॉस्टल एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज परिसर को पांच ब्लॉकों में विकसित किया जा रहा है। इसमें छह मंजिला कॉलेज भवन, सात मंजिला अस्पताल तथा नौ मंजिला हॉस्टल एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण प्रस्तावित है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किए बिना गति बनाए रखी जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। मेडिकल कॉलेज धार जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है, ऐसे में निर्माण में अनावश्यक देरी को लेकर मुख्य सचिव की सख्ती को अहम माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मध्यप्रदेश शासन के सचिव डॉ. सुदाम खाडे, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती पारूल व्यास जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता सिंगारे सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।