मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सोनपुर पहाड़ी के पास गांजा बेचने का आरोप अहरौरा थाने से करीब 7 किमी दूर पक्के मकान में बिक्री का दावाबानसूर में जलभराव की समस्या पर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू व्यापारियों को नोटिस देकर दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने के लिए किया पाबंद, जेसीबी से कराई पानी कीराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर *छुंगां चरों में भीषण आग से पांच भैंसें, कई भेड़-बकरियां जिंदा जलीं, विधवा को हुआ भारी नुकसान* *गरीब विधवा का आजीविका का एकमात्र सहारा छिना, स्थानरामपुर शाहपुर: वार्ड नंबर 15 से बहुजन समाज पार्टी के संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी मोहसिन खान एडवोकेट ने हज़रत नीम वाले बाबा के 35वें सालाना उर्स-ए-मुबारक का फीता काटकर शुभारंभ किय213वें वर्ष में निकली भगवान श्री धर्मनाथ प्रभु की ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सवारी*विकास कार्य या सरकारी खजाने की लूट का खेल? बसखारी की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप* *पुरानी वर्क आईडी से भुगतान, एक ही कार्य पर दो-दो बार*अम्बेडकरनगर में चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल! सरकारी फाइलों में पंजीकृत सेंटर गिनती के, बाजारों में अवैध जांच केंद्रों की भरमार; सील सेंटर से भी जारी मरीजों की जांच और रिपोर्टतीन साल से नहर की समस्या से जूझ रहे किसान, खुद के खर्च पर करवा रहे सफाई*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मातसोनपुर पहाड़ी के पास गांजा बेचने का आरोप अहरौरा थाने से करीब 7 किमी दूर पक्के मकान में बिक्री का दावाबानसूर में जलभराव की समस्या पर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू व्यापारियों को नोटिस देकर दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने के लिए किया पाबंद, जेसीबी से कराई पानी कीराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर *छुंगां चरों में भीषण आग से पांच भैंसें, कई भेड़-बकरियां जिंदा जलीं, विधवा को हुआ भारी नुकसान* *गरीब विधवा का आजीविका का एकमात्र सहारा छिना, स्थानरामपुर शाहपुर: वार्ड नंबर 15 से बहुजन समाज पार्टी के संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी मोहसिन खान एडवोकेट ने हज़रत नीम वाले बाबा के 35वें सालाना उर्स-ए-मुबारक का फीता काटकर शुभारंभ किय213वें वर्ष में निकली भगवान श्री धर्मनाथ प्रभु की ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सवारी*विकास कार्य या सरकारी खजाने की लूट का खेल? बसखारी की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप* *पुरानी वर्क आईडी से भुगतान, एक ही कार्य पर दो-दो बार*अम्बेडकरनगर में चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल! सरकारी फाइलों में पंजीकृत सेंटर गिनती के, बाजारों में अवैध जांच केंद्रों की भरमार; सील सेंटर से भी जारी मरीजों की जांच और रिपोर्टतीन साल से नहर की समस्या से जूझ रहे किसान, खुद के खर्च पर करवा रहे सफाई*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर :सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित

हमीरपुर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके कार्यस्थल पर ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम…

हमीरपुर :सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके कार्यस्थल पर ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग, हमीरपुर द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री, इंगोहटा, सुमेरपुर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण, श्रमिक पंजीयन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही नए श्रमिकों के पंजीयन तथा पूर्व से पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण की कार्रवाई भी की गई।

स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा श्रमिकों का रक्तचाप, रक्त शर्करा, वजन एवं बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के आधार पर श्रमिकों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा एवं कमजोरी जैसी समस्याओं से बचाव के लिए संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कार्यस्थल पर हेलमेट, सुरक्षा जूते, दस्ताने आदि सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री दामोदर प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य श्रमिकों एवं उनके परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभागीय योजनाओं का लाभ सीधे कार्यस्थल पर पहुंचाना है, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने पात्र श्रमिकों से विभागीय योजनाओं से जुड़ने तथा समय से पंजीयन एवं नवीनीकरण कराने की अपील की।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री विजयपाल सोनकर ने श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर आवश्यक सावधानियां अपनाकर दुर्घटनाओं एवं व्यावसायिक बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिष्ठान प्रबंधन से भी सुरक्षा प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

शिविर में श्रम विभाग से प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री दामोदर प्रसाद अग्रहरि, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री विजयपाल सोनकर, सहायक लेखाकार श्री विवेक मिश्रा, कम्प्यूटर ऑपरेटर सैयद मोहम्मद उबैदुल्ला एवं सूरजभान, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हर्ष रंजन, श्री महेंद्र कुमार, श्री प्रवीण कुमार एवं श्रीमती संध्या देवी तथा जे.के. सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के अधिकारियों एवं श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीयन, नवीनीकरण एवं हितलाभ वितरण की इस संयुक्त पहल को श्रमिक हित में उपयोगी बताया।