मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों को मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ -सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार की एसएलपी खारिज, हाई कोर्ट का आदेश बरकरारमुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर को जिला बनाने सहित रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगेंआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानअनुदान प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों को मिलेगा तृतीय क्रमोन्नति का लाभ -सुप्रीम कोर्ट से मप्र सरकार की एसएलपी खारिज, हाई कोर्ट का आदेश बरकरारमुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर को जिला बनाने सहित रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगेंआधार सेवाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोरटोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षण., टोकावडे ग्रामीण अस्पताल में दिसंबर के पहले सप्ताह से मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी; जिला नेत्र रोग अधिकारी ने सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर का किया निरीक्षणअब एक ही मांग… मनावर को जिला बनाओहरिनाम संकीर्तन और दीपदान से भक्तिमय होगा मान नदी का तटપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ રાજ્યપાલ શ્રી આચાર્ય દેવવ્રતજીની જનસેવા અને પ્રાકૃતિક કૃષિ ક્ષેત્રની કામગીરીને બિરદાવી: રાજ્યપાલશ્રીએ પ્રધાનમંત્રીશ્રી પ્રત્યે વ્યક્ત કર્યો હૃદયमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मान
Pandhurnaमध्य प्रदेशराजनीति

पांढुर्णा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, कमल नाथ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना भोपाल/ पांढुर्णा/ 29 सितंबर। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पांढुर्णा जिले में अल्पवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर…

पांढुर्णा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, कमल नाथ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
भोपाल/ पांढुर्णा/ 29 सितंबर। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पांढुर्णा जिले में अल्पवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि इस वर्ष कम वर्षा के कारण जिले में फसलों पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है और कई क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

कमल नाथ ने पत्र में लिखा है कि फसल खराब होने से खेती पर निर्भर किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि समय पर सहायता नहीं मिलने से किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है, जबकि प्रदेश का किसान विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी मेहनत और लगन से अन्न उत्पादन कर परिवार और देश के भरण-पोषण की भूमिका निभाता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पांढुर्णा जिले में अल्पवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सर्वे कराया जाए। साथ ही फसल क्षति के आधार पर पात्र किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं फसल बीमा की राशि दिलाई जाए। प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए विद्युत बिलों में नियमानुसार आवश्यक छूट अथवा अन्य सहायता प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पांढुर्णा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग भी की है।

कमल नाथ ने कहा है कि इस संबंध में शीघ्र आदेश प्रदान किए जाएं ताकि अन्नदाता किसान भाइयों को ऐसे कठिन समय में शासन की संवेदनशील एवं त्वरित पहल से आर्थिक संबल और विश्वास मिल सके।