*विश्वनाथगंज 247 में पिंटू तिवारी के नाम की गूंज, भावी विधायक की दावेदारी चर्चा के केंद्र में*
विश्वनाथगंज 247 में पिंटू तिवारी की दावेदारी चर्चा में, जनता की निगाह में सबसे ऊपर
जनसंपर्क और सक्रियता के बीच बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी के नाम को लेकर सियासी हलकों में बढ़ी हलचल
प्रतापगढ़। विश्वनाथगंज 247 विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज होती नजर आ रही हैं। क्षेत्र में बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी के नाम की चर्चा लगातार जोर पकड़ रही है। जनसंपर्क, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति के चलते उनकी दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल दिखाई दे रही है।
स्थानीय स्तर पर समर्थकों का कहना है कि पिंटू तिवारी लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और संवाद कायम करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी वजह से उनके समर्थक उन्हें विश्वनाथगंज 247 से भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में देख रहे हैं।
हालांकि चुनावी तस्वीर अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन मौजूदा चर्चाओं ने विश्वनाथगंज की राजनीति में पिंटू तिवारी के नाम को प्रमुखता जरूर दिला दी है। आने वाले समय में उनकी सक्रियता और जनता के बीच पकड़ किस दिशा में जाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
