जिला ब्यूरो चीफ रवि गोस्वामी सरगुजा,
सरगुजा *सीतापुर |*
शिक्षक सदन की ऐतिहासिक घोषणा के उपलक्ष्य में आज सर्व शिक्षक संगठन की ओर से सीतापुर के लाडले विधायक *रामकुमार टोप्पो जी* का भावभीना आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने शिक्षकों का धन्यवाद स्वीकार करते हुए उनकी भावनाओं का स्वागत किया और शिक्षक सदन के निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक पहल की।
विधायक
ने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि *वे अपनी आवश्यकता के अनुसार दो दिवस के भीतर शिक्षक सदन का नक्शा स्वयं तैयार करके दें।* इसके साथ ही, शिक्षक सदन के लिए उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन भी शिक्षक स्वयं करें।
विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि *जैसे ही शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया नक्शा उन्हें मिलेगा, वे अगले ही दिन इसके लिए आवश्यक राशि स्वीकृत कर देंगे।* उन्होंने कहा कि बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया, ताकि *अगले शिक्षक दिवस पर इस नवनिर्मित शिक्षक सदन का भव्य लोकार्पण* किया जा सके।
विधायक जी की इस घोषणा से शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। शिक्षक संगठन ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी विधायक ने शिक्षकों को उनकी पसंद का सदन बनाने की स्वतंत्रता दी है।
