मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्तमिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारडिंडोरी के कबड्डी खिलाड़ियों का 7वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखमडिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने कन्या छात्रावास रयपुरा का किया औचक निरीक्षणकाशी की लंबित विकास परियोजनाओं का जल्द होगा लोकार्पण- मंडलायुक्त
Rewariताज़ा खबरहरियाणा

प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग बने: संदीप बावला।

अखंड भारत न्यूज एजेंसी रिपोर्टर होशियार सिंह कोसली- कांग्रेस के युवा नेता संदीप डाबला ने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और…

प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग बने: संदीप बावला।
WhatsApp Facebook

अखंड भारत न्यूज एजेंसी रिपोर्टर होशियार सिंह कोसली-
कांग्रेस के युवा नेता संदीप डाबला ने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन किया जाए। डाबला ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग महिलाओं एवं बच्चों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करते हैं, उसी तर्ज पर युवाओं की समस्याओं और अधिकारों को लेकर भी राष्ट्रीय स्तर पर युवा आयोग का गठन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्यों में भी युवा आयोगों को प्रभावी रूप से स्थापित किया जाए, ताकि युवाओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को महंगी शिक्षा, कोचिंग, आवास और अन्य सुविधाओं पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है।

सरकार को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी बढ़ती लागत पर निगरानी रखने के साथ-साथ प्राइवेट हॉस्टल, गेस्ट हाउस और पीजी में मनमाने किराए तथा सुविधाओं की कमी पर भी प्रभावी नियम बनाने चाहिए। डाबला ने कहा कि यदि किसी सरकारी विभाग की लापरवाही, प्रशासनिक चूक या पेपर लीक होने के कारण कोई प्रतियोगी परीक्षा रद्द होती है, तो दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में विद्यार्थियों के आने-जाने, ठहरने और भोजन आदि का खर्च संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी मांग की कि ऐसी परिस्थितियों में रद्द हुई परीक्षा को विद्यार्थियों के Attempt में शामिल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि परीक्षा रद्द होने में विद्यार्थियों की कोई गलती नहीं होती। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे सरकार तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक डिजिटल युवा पोर्टल बनाया जाना चाहिए।

इस पोर्टल के माध्यम से युवा अपनी समस्याएं दर्ज कराने के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य विषयों पर अपने सुझाव भी सरकार तक पहुंचा सकें। डाबला ने कहा कि देश की युवा शक्ति को मजबूत करने के लिए उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना आवश्यक है।