मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारबड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

मूसलाधार बारिश से कटरा गुलाब सिंह में कई मकान क्षतिग्रस्त, राहत कार्य में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष

मूसलाधार बारिश से कटरा गुलाब सिंह में कई मकान क्षतिग्रस्त, राहत कार्य में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष
WhatsApp Facebook

मूसलाधार बारिश से कटरा गुलाब सिंह में कई मकान क्षतिग्रस्त, राहत कार्य में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष

प्रतापगढ़। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र में तेज मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के चलते कई गरीब ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

बारिश से प्रभावित परिवारों की परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने जेसीबी और नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ विभिन्न वार्डों का लगातार दौरा किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया।

नगर पंचायत टीम द्वारा जलभराव वाले घरों से पानी निकलवाने के साथ ही जेसीबी के माध्यम से रास्तों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

अध्यक्ष ने बारिश से जिन परिवारों के मकान पूरी तरह या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बारिश से प्रभावित किसी भी परिवार को परेशानी न हो और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए। नगर पंचायत की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।