A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड में चार दिन बाद हुआ बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी ने परिजन को समझा बूझकर करवाया अंतिम संस्कार

*सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड में चार दिन बाद हुआ बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी ने परिजन को समझा बूझकर करवाया अंतिम संस्कार*

प्रतापगढ़। कोतवाली लीलापुर क्षेत्र के सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड के मामले में करीब चार दिन तक चले घटनाक्रम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर उनकी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। प्रशासन से वार्ता और परिजनों को आश्वासन मिलने के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ।

इसके बाद बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी की मौजूदगी में सौरभ विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार श्रृंग्वेरपुर घाट पर कराया गया। उन्होंने गंगा मां से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इससे पहले सुमेरपुर घाट पर एंबुलेंस से शव उतरवाकर उन्होंने अपने कंधे पर शव रखा और अंतिम संस्कार के लिए श्रृंग्वेरपुर घाट तक ले गए।

मामले के दौरान सौरभ विश्वकर्मा से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होते रहे। बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी ने कहा कि किसी की मृत्यु पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लाश पर राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधियों के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना और उनकी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Articles
Show More
Back to top button