मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनगुवाहाटी वनडे में शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक,हावड़ा के फकीर बागान में धूमधाम से मनाया गया मंत्री श्री उमेश राय का जन्मदिनज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्रज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्र*बड़वानी में सुरों की महफिल – कुमार शानू फैन्स क्लब का शानदार आयोजन*हमीरपुर :छत का पलस्तर गिरने से मलबे में दबा 10 वर्षीय किशोर जर्जर मकान में खेलते समय हुआ हादसा, मोहल्लेवासियों ने मलबा हटाकर बचाई जान; सरकारी अस्पताल में भर्तीचित्रकला में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर।26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsहमीरपुर :अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनगुवाहाटी वनडे में शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक,हावड़ा के फकीर बागान में धूमधाम से मनाया गया मंत्री श्री उमेश राय का जन्मदिनज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्रज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्र*बड़वानी में सुरों की महफिल – कुमार शानू फैन्स क्लब का शानदार आयोजन*हमीरपुर :छत का पलस्तर गिरने से मलबे में दबा 10 वर्षीय किशोर जर्जर मकान में खेलते समय हुआ हादसा, मोहल्लेवासियों ने मलबा हटाकर बचाई जान; सरकारी अस्पताल में भर्तीचित्रकला में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर।26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action agains
A2Z सभी खबर सभी जिले की

किरारी स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह रिपोर्टर कमल कश्यप अकलतरा जांजगीर किरारी। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देव किरारी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में तिरंगा पूरे आन-बान और शान के साथ फहराया गया। ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच अशोक कश्यप एवं रमेश चंद श्याम ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने तिरंगे को सलामी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। प्राचार्य श्रीमती अंजूला सोनी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है। इस अवसर पर रमेश चंद श्याम, सरपंच अशोक कश्यप एवं घनश्याम लाटा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित कर उन्हें मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समारोह में कक्षा पहली से 12वीं तक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम में मनसंचालन अरविंद कश्यप एवं श्रीमती उपासना शर्मा और अनुरंजिता सिंह, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षण समिति अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल कश्यप, उपसरपंच धनेश गोंड, पंच फूल सिंह जगत, सचिन युगल किशोर शुक्ला, श्रीमती परमेश्वरी श्याम, जलेश्वर कश्यप, मनहरण कश्यप एवं लक्ष्मी वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान शशिकांत , रजनी पाण्डेय, सीता कुर्रे, योगेशचंद्र मिश्र निलेश शर्मा,अनुरंजिता सिंह, उपासना शर्मा, दीपक भानु, गोपेश पाटले, गोपेन्द्र पटेल, भूपेन्द्र कंवर, करुणा यादव, गोपाल नागदेव, नीलिमा दूबे, पंचराम यादव, पंचराम यादव, कुंभकार सर, साहू सर एवं रश्मि वारे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

WhatsApp Facebook

किरारी स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

रिपोर्टर कमल कश्यप अकलतरा जांजगीर

किरारी। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देव किरारी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में तिरंगा पूरे आन-बान और शान के साथ फहराया गया। ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच अशोक कश्यप एवं रमेश चंद श्याम ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने तिरंगे को सलामी दी।

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। प्राचार्य श्रीमती अंजूला सोनी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है।

इस अवसर पर रमेश चंद श्याम, सरपंच अशोक कश्यप एवं घनश्याम लाटा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित कर उन्हें मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

समारोह में कक्षा पहली से 12वीं तक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम में मनसंचालन अरविंद कश्यप एवं श्रीमती उपासना शर्मा और अनुरंजिता सिंह, द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षण समिति अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल कश्यप, उपसरपंच धनेश गोंड, पंच फूल सिंह जगत, सचिन युगल किशोर शुक्ला, श्रीमती परमेश्वरी श्याम, जलेश्वर कश्यप, मनहरण कश्यप एवं लक्ष्मी वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान शशिकांत , रजनी पाण्डेय, सीता कुर्रे, योगेशचंद्र मिश्र निलेश शर्मा,अनुरंजिता सिंह, उपासना शर्मा, दीपक भानु, गोपेश पाटले, गोपेन्द्र पटेल, भूपेन्द्र कंवर, करुणा यादव, गोपाल नागदेव, नीलिमा दूबे, पंचराम यादव, पंचराम यादव, कुंभकार सर, साहू सर एवं रश्मि वारे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।