A2Z सभी खबर सभी जिले की

सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड में न्याय की मांग, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी पिंटू तिवारी ने जिले के कप्तान से की न्याय की मांग

 

प्रतापगढ़। कोतवाली लीलापुर थाना क्षेत्र एवं ब्लॉक लक्ष्मणपुर अंतर्गत सिधौर गांव निवासी सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस जल्द से जल्द चिन्हित करे और उनके विरुद्ध कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी निर्दोष को परेशान किए बिना निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाना चाहिए।

पिंटू तिवारी ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि इतने गंभीर मामले में राजनीति रोटी न सेके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और जिसने भी ऐसे अनैतिक कार्य किया उनको जल्द से जल्द सजा मिले

Related Articles

 

पिंटू तिवारी ने जिले के कप्तान साहब से विशेष रूप से न्याय की मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया है, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम प्रतापगढ़ पुलिस करे।

उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।

Show More
Back to top button