मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचन्दौली

नौगढ़ में 53 साल पुरानी जमीन पर विवादः धान रोपाई शुरू होने पर किसानों और दूसरे पक्ष में तना जमीन विवाद को लेकर बैठक।

WhatsApp Facebook

नौगढ़ में 53 साल पुरानी जमीन पर विवादः धान रोपाई शुरू होने पर किसानों और दूसरे पक्ष में तना

जमीन विवाद को लेकर बैठक।

चंदौली के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में मंगलवार को 53 साल पुरानी जमीन पर कब्जे और खेती के अधिकार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जिस भूमि पर किसान दशकों से खेती करने का दावा कर रहे हैं, उसी खेत में दूसरे पक्ष द्वारा धान की रोपाई शुरू होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण भरदुआ मोड़ पर इकट्ठा हो गए।

किसानों का आरोप है कि मंगलवार को विस्थापित किसानों के कुछ लोगों ने विवादित जमीन में धान की रोपाई शुरू करा दी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौके पर पहुंच गईं।

किसान रणधीर मिश्रा ने बताया कि उनके परिवार के पूर्वज करीब 53 वर्षों से इस भूमि पर खेती करते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव की कुछ महिलाओं ने अन्य लोगों के साथ मिलकर खेत की जुताई कराकर धान की रोपाई शुरू कर दी, जिससे विवाद गहरा गया।

विवाद की सूचना पर तहसीलदार राहुल सिंह और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान रणधीर मिश्रा, विस्थापित किसानों और भरदुआं गांव के ग्रामीणों से बात की। प्रशासन ने दोनों पक्षों को अपने-अपने कागजात के साथ पांच-पांच प्रतिनिधियों को थाना नौगढ़ परिसर में बुलाया।

एसडीएम राकेश कुमार वर्मा ने विस्थापित किसानों के कागजात देखे और फिलहाल दो दिनों के लिए खेती पर रोक लगा दी है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

इस भूमि को लेकर वन विभाग और किसानों के दावे आमने-सामने हैं। वन विभाग का कहना है कि संबंधित भूमि उनके अभिलेखों में दर्ज है और बिना अनुमति वहां खेती करना नियमों के विरुद्ध है। वहीं, किसानों का दावा है कि वे दशकों से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं और उनकी बात सुने बिना किसी अन्य पक्ष को खेत में कब्जा या खेती की अनुमति देना उचित नहीं है।

प्रशासन ने कहा है कि भूमि विवाद की राजस्व अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों के आधार पर जांच की जाएगी, ताकि कानून के अनुसार उचित निर्णय लिया जा सके।