
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में राठ कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को राठ कोतवाली क्षेत्र में एक घर के बाहर खड़ा महिंद्रा 265 डीआई (लाल रंग) ट्रैक्टर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना राठ पर मुकदमा संख्या 260/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जियो पेट्रोल पंप के सामने, पनवाड़ी रोड से आरोपी पवन यादव (19 वर्ष) पुत्र दृगपाल यादव, निवासी ग्राम लिधौरा, थाना मझगवां, जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक संगमलाल प्रजापति, कांस्टेबल मिथुन पौरिया तथा कांस्टेबल प्रदीप शर्मा शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने ट्रैक्टर चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करने वाली राठ पुलिस टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।


