मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासाहमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :माटीकला जागरूकता शिविर में स्वरोजगार एवं आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी

हमीरपुर :माटीकला जागरूकता शिविर में स्वरोजगार एवं आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को ग्राम दरियापुर प्रजापति बाहुल्य क्षेत्र, विकासखंड सुमेरपुर में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, हमीरपुर द्वारा माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पारंपरिक माटीकला व्यवसाय से जुड़े कारीगरों को आधुनिक तकनीकों, विभागीय योजनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक श्री मनोज कुमार प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माटीकला बोर्ड के मंडल अध्यक्ष श्री योगेन्द्र दीक्षित, जिला कार्य समिति सदस्य श्री विनय मिश्रा, श्री सुनील कुमार त्रिवेदी, ग्राम प्रधान श्री आशाराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ मनोज शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माटीकला व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने तथा कारीगरों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। शिविर में उपस्थित कारीगरों को विभागीय योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं एवं प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।

इस अवसर पर सदर विधायक ने बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए विद्युत चालित चाक का संचालन कर मिट्टी के दीपक का निर्माण किया तथा कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। माटीकला विशेषज्ञ श्री देवेंद्र ने प्रतिभागियों को आधुनिक डिजाइनों के अनुरूप आकर्षक एवं उपयोगी मिट्टी के उत्पाद तैयार करने, उनकी गुणवत्ता बढ़ाने तथा प्रभावी विपणन के व्यावहारिक गुर बताए। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर माटीकला व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

शिविर में जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लगाए गए माटीकला उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन भी कराया गया, जहां विद्युत चालित चाक से विभिन्न उत्पादों के निर्माण का सजीव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को लंच पैकेट वितरित किए गए तथा माटीकला व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक कारीगरों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।