मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासाहमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा, साधना और यज्ञ का भव्य आयोजन

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा, साधना और यज्ञ का भव्य आयोजन
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर, जिला धार। गायत्री शक्तिपीठ मनावर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूर्णिमा से एक दिन पूर्व अखंड जप के साथ हुआ। पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल ध्यान, साधना एवं नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीण अंचलों से आए अनेक परिजनों को पंडित राकेश पुरोहित द्वारा गायत्री मंत्र की दीक्षा प्रदान की गई। इसके पश्चात गुरु पूजन, गायत्री आरती एवं नवकुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। कार्यक्रम में मनावर नगर की पटेल कॉलोनी सहित तहसील मनावर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट अध्यक्ष प्रशांत खंडेलवाल, पप्पू खंडेलवाल, हरीश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, व्यवस्थापक योगेश मालवीय, कोषाध्यक्ष अखिलेश पाटीदार, फूलसिंह नर्गेश, मोहन अलावा, भुवान सिंह ठाकुर, पदम सिंह वास्केल, पूनम वास्केल, प्रेम सिंह पटेल, मनोहर जर्मन, सुखदेव राठौर, ममता राठौर, आशा गोराना, राजकुमारी जोहर सहित पटेल कॉलोनी के सुरेश पटेल, आशीष गोराना, मोनू पाटीदार, महाजन बंधु एवं अनेक परिजन परिवार सहित उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम भव्य एवं सफल रहा।

यज्ञ एवं गुरु दीक्षा का संचालन पंडित राकेश पुरोहित द्वारा किया गया। वहीं गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री फूलसिंह नर्गेश ने ऋषि चिंतन प्रस्तुत करते हुए गुरु की महिमा, भारतीय संस्कृति एवं जीवन में सद्गुरु के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उनके विचारों से उपस्थित श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुचरणों में नमन कर समाज में संस्कार, सेवा एवं सद्भाव के प्रसार का संकल्प लिया।