मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर :पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। गहरौली खुर्द निवासी एक युवक का शव रविवार दोपहर अरतरा और तिंदुही रेलवे क्रॉसिंग के बीच खेतों में पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान शोभित पाल (25) पुत्र जयकरन पाल निवासी गहरौली खुर्द के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार खेतों में पशु चरा रहे चरवाहों ने शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

बताया गया कि शोभित कस्बे की एक दूध डेयरी में काम करता था और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा तथा अविवाहित था। परिजनों के अनुसार वह सुबह घर से निकला था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घटनास्थल पर उसका मोबाइल भी बरामद हुआ है, जो स्विच ऑफ मिला। प्रारंभिक स्तर पर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।