मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

हमीरपुर :तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली क्षेत्र के मलौंहा रोड स्थित धुपकली के पास निर्माणाधीन (सुंदरीकरणाधीन) तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर राठ कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने सुबह तालाब में शव उतराता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक जांच में शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।