A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :व्यापारी संवाद कार्यक्रम, जीएसटी पंजीयन के लाभ बताए

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। राज्य कर विभाग की ओर से शुक्रवार को मौदहा में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन, कर अनुपालन और सरकार की व्यापारी हितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने व्यापारियों से जीएसटी पंजीयन कराकर नियमित कर अनुपालन करने की अपील की।

Related Articles

सहायक आयुक्त राज्य कर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को बिना किसी प्रीमियम के 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा सुरक्षा कवच मिलता है। इसके अलावा जीएसटी धारकों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त होता है।

उन्होंने अपंजीकृत व्यापारियों से शीघ्र जीएसटी पंजीयन कराने का आह्वान करते हुए पंजीयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, रिटर्न फाइलिंग, ई-इनवायसिंग, ई-वे बिल, ई-मेल व मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया, जीएसटी 2.0 में हुए बदलाव तथा नियम 14ए के तहत सही दस्तावेज अपलोड करने की जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक आपूर्ति पर अनिवार्य रूप से बिल जारी करने और स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी राजेंद्र सिंह एवं घनश्याम पटेल, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल मौदहा के नगर अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कर अधिवक्ता संघ हमीरपुर के संरक्षक हर स्वरूप गुप्ता, सीए शिवम गुप्ता, मयंक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और कर सलाहकार मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button