मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने कीहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, बिवांर थाने का किया निरीक्षणआलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिशमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने कीहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, बिवांर थाने का किया निरीक्षणआलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अलीराजपुर जिले में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

अलीराजपुर जिले में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
WhatsApp Facebook

राहुल गांधी की गिरफ्तारी और नीट छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जिलेभर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

आलीराजपुर से जोबट, उदयगढ़ और चंद्रशेखर आजाद नगर तक गूंजे विरोध के स्वर, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

दिल्ली में नीट अभ्यर्थियों पर किए गए लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आलीराजपुर जिले के सभी प्रमुख तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इसे लोकतंत्र, संविधान और युवाओं की आवाज को कुचलने का प्रयास बताया। जिला मुख्यालय आलीराजपुर में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जोबट में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद डावर, उदयगढ़ में नगर सिंह वसुनिया तथा चंद्रशेखर आजाद नगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भाबर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। नीट परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है, लेकिन सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय आंदोलनरत छात्रों को दबाने का काम कर रही है। नेताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज से घबराकर दमनकारी नीतियां अपना रही है। राहुल गांधी लगातार युवाओं, किसानों, आदिवासियों, बेरोजगारों और गरीबों की आवाज संसद से लेकर सड़क तक उठा रहे हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दमन और डर का माहौल बना रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि नीट परीक्षा से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो तथा राहुल गांधी की गिरफ्तारी को तत्काल वापस लिया जाए।

23 जुलाई को मुख्यमंत्री को दिखाए जाएंगे काले झंडे

कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि यदि केंद्र और राज्य सरकार ने युवाओं एवं छात्रों के मुद्दों पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसी क्रम में 23 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आलीराजपुर आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, रोजगार, महंगाई, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

आलीराजपुर में रहे उपस्थित

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, तरुण मंडलोई, सुरेश सारडा, अंगर सिंह चौहान, मुकेश, अरविंद पटेल, सोंडवा ब्लॉक अध्यक्ष सुरसिंह, पार्षद समर्थमल राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जोबट में उपस्थित 

कालू मेड़ा, निर्मल (मोनू) बाबा, आराम पटेल, विक्रम पटेल, लखन सरपंच सलखेड़ा, रणजीतगढ़ सरपंच, कारण भाई, दिलीप, चंदर सिंह, दिलीप चौहान (थापली सरपंच), युवक विधानसभा अध्यक्ष लक्की राठौर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश देवका, सोयब खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

उदयगढ़ में रहे उपस्थित

ज्ञान सिंह मुजल्दा, विधायक प्रतिनिधि पान गोला, सरपंच थानसिंह डावर, कुंवर सिंह खराड़ी, नाथू सिंह खराड़ी, बाथू बघेल, कलम सिंह, गुमान सिंह, विजय मेहड़ा, राजू डेहदिया, धनसिंह, विक्रम पटेल, ढुड़िया भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।चंद्रशेखर आजाद नगर में रहे उपस्थित

लइक शेख, मदन डावर, राजेश जैन, अश्विन, भरता भाई, बाबू मावी, कपिल सोनी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।प्रदर्शन में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि युवाओं, छात्रों, किसानों और आम जनता के हितों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।