मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित*बरेली महानगर Aimim ने ग्यारहवीं के मौके पर गौसपाक के झंडे पर फूलो की चादर पेश की*सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय ग्राम बैगा और सरपंचों की बैठक, बैगा संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन,,,,जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मापांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिराजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देशअवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित*बरेली महानगर Aimim ने ग्यारहवीं के मौके पर गौसपाक के झंडे पर फूलो की चादर पेश की*सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय ग्राम बैगा और सरपंचों की बैठक, बैगा संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन,,,,जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मापांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिराजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मीरा तालाब पर फिर गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हमीरपुर :मीरा तालाब पर फिर गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। नगर के मीरा तालाब की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने रविवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह के निर्देश पर प्रभारी तहसीलदार महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

प्रभारी तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने बताया कि मीरा तालाब की भूमि पर सुषमा पत्नी सालिगराम तथा सुनील पुत्र रामसजीवन निवासी कस्बा द्वारा किए गए अवैध निर्माण हटाए गए। इसके अलावा एक अज्ञात व्यक्ति का अवैध निर्माण भी ध्वस्त किया गया। वहीं राधा पत्नी धरमदास को अतिक्रमण के संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राम लखन कमल, सत्य प्रकाश वर्मा, लेखपाल अवनीश कुमार, राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कार्रवाई संपन्न कराई।

उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि और तालाबों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और भू-माफियाओं व अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।