मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नौगढ़ महादलित टोला का दौरा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नौगढ़ महादलित टोला का दौरा
WhatsApp Facebook

लगभग 135 भूमिहीन परिवारों को सरकारी प्रावधान के अनुसार तीन डिसमिल आवासीय भूमि का पर्चा उपलब्ध कराने की मांग 

जहानाबाद। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने जहानाबाद के नौगढ़ महादलित टोला का दौरा किया। उन्होंने मखदुमपुर प्रखंड स्थित इस टोले में एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की, जिसके माता-पिता की मृत्यु के बाद छह बच्चे अनाथ हो गए हैं। चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्गीय सकलदेव मांझी के परिवार की समस्याओं को समझा। प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि सकलदेव मांझी की लगभग दो वर्ष पूर्व पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से कोई मुआवजा नहीं मिला। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी पत्नी जराधनी देवी पर आ गई थी, जो अपनी चार बेटियों और एक पुत्र का भरण-पोषण कर रही थीं। वहीं 8 जुलाई 2026 को इलाज के अभाव में जराधनी देवी का भी निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिवार के बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। पीड़ित बच्चों में कुसुम कुमारी मांझी, शोभा कुमारी मांझी, छठी कुमारी मांझी, संजोगा कुमारी मांझी और उपेंद्र मांझी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इन बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति भी चिंताजनक है और वे गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। उदय नारायण चौधरी ने मांग की कि नौगढ़ महादलित टोला के लगभग 135 भूमिहीन परिवारों को सरकारी प्रावधान के अनुसार तीन डिसमिल आवासीय भूमि का पर्चा उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए सहायता राशि देने की भी मांग की। चौधरी ने स्वर्गीय सकलदेव मांझी के बच्चों को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपए का मुआवजा देने तथा पूरे टोले में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संबंधित उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित परिवारों के अधिकारों के लिए आंदोलन भी किया जाएगा।