मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सब्सिडी वाले घरेलु सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल, जिम्मेदार कौन ?

सब्सिडी वाले घरेलु सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल, जिम्मेदार कौन ?
WhatsApp Facebook

पंडरिया। पंडरिया नगर क्षेत्र में कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडरों का उपयोग किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। नियमों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित हैं, जबकि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ता केंद्र एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जाना चाहिए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है। इससे न केवल शासन को राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यावसायिक सिलेंडरों की तुलना में घरेलू सिलेंडर कम दर पर उपलब्ध होने के कारण कुछ व्यापारी नियमों की अनदेखी कर उनका उपयोग कर रहे हैं।
नागरिकों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मामले की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो शासन को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।