मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश

शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश
WhatsApp Facebook

17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारियों

में जुटी प्रशासन 

जहानाबाद। घोसी प्रखंड कार्यालय परिसर में 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीता कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सरीता कुमारी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। शिविर में लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा कर सकेंगे, जिनका संबंधित विभागों द्वारा मौके पर निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की जाएगी।

शिविर के दौरान आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजना, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में आने के लिए लोगों से अपील की गई। बैठक में शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।