मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देशबाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
WhatsApp Facebook

2.69 करोड़ की लागत से होगा वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

पंडरिया। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव समृद्धि और दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में विकास की किरण पहुँच रही है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीं हर गाँव को जोड़ती पक्की सड़कें पंडरिया विधानसभा के विकास को नई गति दे रही हैं। इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की लागत से महीडबरा से बांटी पथरा तक 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस सड़क के निर्माण से वनांचल क्षेत्र के ग्राम महिडबरा, बांटीपथरा, दमगढ़, ताईतिरनी, अमलीटोला, घोघरा, नेउर कुशियारी, उतका एवं तिलियापानी के निवासियों व राहगीरों को सुगम, सुरक्षित और बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम तक सुरक्षित, सुदृढ़ और सर्व मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-कल्याण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए। बारहमासी सड़क संपर्क से हमारे वनांचल व ग्रामीण क्षेत्रों को बाज़ार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण, आपदा प्रबंधन और दैनिक आवागमन में व्यापक सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी, ग्रामीण आजीविका में वृद्धि और जन-कल्याणकारी सेवाओं तक सुगम पहुँच सुनिश्चित होगी। पंडरिया में सड़क विस्तार केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकास की एक व्यापक सोच का हिस्सा है। यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का मजबूत माध्यम बनेंगे। आज इसी सोच और जनविश्वास से पंडरिया विधानसभा में लगभग 500 किलोमीटर के सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदल रहें हैं और आमजनों को सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं।

उन्होंने बताया कि यह मार्ग जनता की बहुप्रतीक्षित मांग रही थी जो अब पूरी हुई और इस सड़क के बनने से कई गाँव के राहगीरों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस सड़क से शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं की पहुँच आसान होगी जिससे वनांचल क्षेत्रों की प्रगति सुनिश्चित होगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमारे पंडरिया विधानसभा के इन आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों को उपेक्षित रखा गया, लेकिन आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में वनांचल क्षेत्रों का निरंतर विकास हो रहा है। आज वनांचल में 100 किलोमीटर से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों से दूरस्थ व दुर्गम इलाकों तक पहुँच सुनिश्चित हो रही है, 3500 पीएम आवास निर्माण से उन्हें पक्की छत मिलने से हर मौसम में सुरक्षा मिल रही है,विद्युत् विहीन गांवो में बिजली और पानी टैंकरों व बोर खनन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो रही है। यह सभी सुविधाएँ और विकास कार्य जनता के विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से हो रहा है और वनांचल क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है एवं स्थानीय निवासी मुख्य धारा से जुड़ रहें हैं।

इस अवसर पर कुकदुर मंडल अध्यक्ष श्री बसंत वाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रतिराम भट्ट, श्रीमती पार्वती सुनहले, श्री बिंदा पनागर, श्री राम गोपाल वट्टी, श्री मोहित मरावी, श्री पंडराम जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।