मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

27 सूत्री मांगों को ले घेरा डालो डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

27 सूत्री मांगों को ले घेरा डालो डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। जिले में बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी है। 27 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा यह आंदोलन अब और उग्र हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय के सामने शिक्षकों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।शिक्षक नेताओं और जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ के बीच हुई वार्ता पूरी तरह असफल रही। शिक्षकों का आरोप है कि अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। इसके बाद आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया।27 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर शिक्षकधरने का नेतृत्व संजय कुमार कर रहे हैं, जबकि संचालन शंभू कुमार, सत्येंद्र कुमार और दानिश अकबर अली द्वारा किया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि उनकी 27 सूत्री मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन विभाग कोई गंभीर कदम नहीं उठा रहा है।

एरियर, प्रोन्नति और वेतन संरक्षण पर उठे सवालशिक्षकों ने आरोप लगाया कि एरियर भुगतान, पे फिक्सेशन, कालबद्ध प्रोन्नति, विशिष्ट शिक्षकों की प्रोन्नति और प्रधान शिक्षकों के वेतन संरक्षण से जुड़े मामले वर्षों से लंबित हैं। इसके अलावा विशिष्ट अवधि का एरियर भी अब तक नहीं दिया गया है।आंदोलनकारी शिक्षकों ने कुछ मामलों में एरियर भुगतान में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

1999 बैच और भत्तों को लेकर भी विवादशिक्षकों ने कहा कि 1999 बैच के शिक्षकों को प्रशिक्षण की विरमन तिथि से लाभ नहीं दिया जा रहा है। साथ ही शहरी आवास भत्ता और नगर परिषद क्षेत्र के भत्ते में भी अंतर को लेकर नाराजगी जताई गई है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों का जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा गलत जवाब देकर गुमराह किया गया। इसे लेकर भी शिक्षकों में गहरा आक्रोश है। शिक्षक नेताओं ने साफ कहा है कि जब तक 27 सूत्री मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना और ‘घेरा डालो डेरा डालो’ आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के और उग्र होने की संभावना से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।