A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार बनी काल, सड़क किनारे बैठे वृद्ध की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र में इस समय नशा युवा पीढी के लिए क्रेज बन गया है जिसके चलते नशेड़ी युवक ने तेज रफ्तार कार से सडक किनारे बैठे मंदबुद्धि वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध की मौत हो गई हालांकि पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। बीती रात कस्बे के रहमानिया कालेज के निकट कपसा रोड में एक तेज रफ्तार यूपी 91जेड 1803एक्स एल जी कार तेज रफ्तार होने के कारण आरा मशीन में पडी लकडियों से टकरा कर अनियंत्रित होते हुए विपरीत दिशा में आकर सडक किनारे कुर्सी पर बैठे मंदबुद्धि अरशद मोहम्मद (60)पुत्र मुश्ताक अहमद को टक्कर मारते हुए साईड में खडी आलम दिलशाद की कार यूपी यूपी 32एफ 6219को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की खडी कार ने लगभग दो फीट पीछे जाते हुए बिजली के सीमेंटेड पोल को तोड़ दिया। गाडी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाडी को दो एयरबैग खुलकर फट गए। फिलहाल गंभीर रूप से घायल अरशद मोहम्मद को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए मौदहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर घायल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकि चालक आबिद पठान को हिरासत में लेते हुए गाडी को कब्जे में ले लिया है। मृतक संतान हीन था और भाई भतीजों की देखरेख में जीवन यापन कर रहा था। बताते चलें कि फोर व्हीलर चालक नशे का कारोबारी है और पहले भी नशे के कारोबार में दूसरे राज्य में गिरफ्तार हो चुका है और रात की घटना और गाडी में चालक के साथ मौजूद युवक इसी ओर संकेत करते हैं फिलहाल कोतवाली पुलिस ने चालक के नशे में होने की बात कही है।

Related Articles
Show More
Back to top button