A2Z सभी खबर सभी जिले की

क्षीरधारा ग्राम योजना अंतर्गत शिविर आयोजित

गणेश पाण्डे ,डिण्डौरी , 19 मई  2026

     डिंडौरी  कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी के मार्गदर्शन में मंगलवार को विकासखंड अमरपुर के ग्राम नांदा में क्षीरधारा ग्राम योजना अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया।

       शिविर में पशुपालकों को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। पशुओं की नस्ल सुधार, रोगों से बचाव हेतु नियमित टीकाकरण, खली-चुनी एवं हरा चारा खिलाने सहित वैज्ञानिक पशुपालन संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही पशुपालन केसीसी के 48 प्रकरण तैयार किए गए।

      शिविर के दौरान गांव में कुल 111 पशुओं का टीकाकरण किया गया।   कार्यक्रम में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग एच.पी. शुक्ला, डॉ. पुष्पेंद्र मरावी, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी अमरपुर अमेक दास गवले, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सरवन मार्को सहित स्थानीय सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button