A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :विदेश भेजने के नाम पर ठगी व आरोपी को बचाने का आरोप, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। मौदहा कस्बे के एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने तथा पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

कस्बा मौदहा के बड़ा चौराहा कस्वा रोड निवासी शमीम उद्दीन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि थाना मौदहा में दर्ज मुकदमा संख्या 437/2025 के तहत उसने नामजद आरोपी सैफुल हयात पुत्र हयात खां पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 4.5 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। पीड़ित का कहना है कि उसे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश भेजा गया, जहां पहुंचने पर उसे धोखाधड़ी का पता चला।

Related Articles

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराने के बावजूद विवेचक द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट में उचित धाराएं नहीं बढ़ाई गईं और आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि 16 फरवरी 2026 को जनता दरबार में भी शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिस पर पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित विवेचक के खिलाफ कार्रवाई तथा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!