A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने की बरगद की पूजा, पति की लंबी उम्र की मांगी कामना

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। ज्येष्ठ अमावस्या पर शुक्रवार को कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ों के नीचे पूजा-अर्चना करती नजर आईं। महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा के दौरान महिलाओं ने बरगद के तने पर कच्चा धागा लपेटकर परिक्रमा की। इसके बाद वट वृक्ष को पंखे से हवा करते हुए भी महिलाएं दिखाई दीं। पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही और पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।

Related Articles

मान्यता है कि वट वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसी कारण वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। धार्मिक कथा के अनुसार देवी सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण बचाने के लिए यमराज से संघर्ष किया था। तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती चली आ रही हैं।

मराठीपुरा मोहल्ले की रामा, वंदना, अनीता, सियाप्यारी सहित सैकड़ों महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

 

 

 

Show More
Back to top button