A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम पंचायत हिवरा सेनेडवार में नलो एवं पानी की टंकी की सफाई कार्य किये जा रहे है, सभी नलों में सुचारू रूप से हो रही जल आपूर्ति

ग्राम पंचायत हिवरा सेनेडवार में नलो एवं पानी की टंकी की सफाई कार्य किये जा रहे है, सभी नलों में सुचारू रूप से हो रही जल आपूर्ति

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायत हिवरा सेनेडवार में संचालित नल-जल योजना अंतर्गत आवश्यक सफाई एवं रखरखाव कार्य किये जा रहे है। विभागीय जानकारी अनुसार वर्तमान में सभी नलों में पर्याप्त एवं निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित किया जा रहा है।

पीएचई विभाग के उपयंत्री श्री सुभाष गाडगे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम हिवरा सेनेडवार में पानी की टंकी की संपूर्ण साफ-सफाई कराई गई है। साथ ही नल-जल योजना से जुड़े पाइपलाइन एवं नलों की भी सफाई कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरेश देशमुख, मुरलीधर देशमुख एवं रमेश देशमुख के नल कनेक्शनों की सफाई भी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में समाचार माध्यमों के जरिए पानी की टंकी में मृत कबूतर पाए जाने एवं कुछ नलों में कबूतर के अवशेष मिलने संबंधी खबर प्रसारित हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएचई विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए पानी की टंकी एवं समस्त प्रभावित नलों की साफ-सफाई कराई जा रही हैं।

Related Articles

विभाग द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू किये जा रहे है तथा ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Show More
Back to top button