
बस्ती जिले के गौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए।अभियुक्त अशलोक पुत्र मनोज निवासी ग्राम तरैनी थाना गौर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पैंड़ा चौराहे के पास फास्ट फूड ठेले के निकट से पकड़ा गया।पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना गौर में मु0अ0सं0 78/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव एवं महिला कांस्टेबल मीरा यादव शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया ।