A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में हमीरपुर का दमदार प्रदर्शन, विकास कार्यों में प्रदेश में दूसरा स्थान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर जनपद ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अप्रैल 2026 रैंकिंग में विकास कार्यों की श्रेणी में हमीरपुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले मार्च 2026 में भी जनपद ने राजस्व और विकास के संयुक्त इंडेक्स में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था।

नवागत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के नेतृत्व में जनपद प्रशासन ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डेटा मॉनिटरिंग और लाभार्थियों तक योजनाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय कार्य किया।

Related Articles

समयबद्धता, डेटा शुद्धता, लाभार्थी संतुष्टि और योजनाओं के धरातलीय प्रभाव जैसे प्रमुख मानकों पर हमीरपुर का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा।

जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान पर स्थापित करने के लिए पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button