

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के रहमानिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने विद्यालय के इलाही तालाब में गिर रहे सीवर के गंदे पानी और तालाब की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका परिषद से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधक जकी अहमद खान द्वारा अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को पत्र भेजा है।
पत्र में बताया गया कि स्टेशन रोड के उत्तर दिशा में स्थित रहमानिया कालेज का इलाही तालाब सार्वजनिक उपयोग का प्रमुख जलस्रोत है, जिसका उपयोग मछली पालन, नहाने-धोने तथा पशुओं को पानी पिलाने में किया जाता है। कालेज ने आरोप लगाते हुए कहा की तालाब के किनारे बने कई मकानों के सेप्टिक टैंकों का गंदा पानी सीधे तालाब में छोड़ा जा रहा है, जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है और तालाब का पानी दूषित हो रहा है।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी कहा कि तालाब की भूमि पर समय-समय पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किए जाते हैं। इस मामले में नगर पालिका से गंदे पानी की निकासी रोकने तथा तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।