A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को, अधिक से अधिक लोग उठाएं लाभ : वंदना अग्रवाल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के तत्वावधान में 09 मई 2026 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नोडल अधिकारी लोक अदालत श्री राजीव कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, पुलिस चालानी वाद, लघु आपराधिक वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक वाद, भरण-पोषण वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली, सिविल, किरायेदारी, उत्तराधिकार, विद्युत अधिनियम, आरटीओ चालानी, नगर पालिका, रेलवे, वन विभाग, नहर विभाग, सेवा एवं पेंशन, प्राकृतिक आपदा क्षतिपूर्ति तथा आर्बिट्रेशन से संबंधित मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

Related Articles

सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय व्यवस्था का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आपसी सहमति के आधार पर अपने वादों का निस्तारण कराने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!