A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मौदहा में अवैध मोरम का ट्रैक्टर पकड़ा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।04 मौदहा क्षेत्र में मोरम के अवैध खनन के अंधाधुंध जारी कारोबार के बीच सोमवार को नायब तहसीलदार ने एक ट्रैक्टर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।

बताते चलें कि मौदहा कोतवाली सहित सिसोलर थाना क्षेत्र में मोरम का अवैध कारोबार चरम सीमा पर है।आधा सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर रात-दिन केन नदी के अछरौड़,भुलसी,बैजेमऊ,गढ़ा, छानी गऊघाट,मरौली, बक्छा खदानों से बिना लायल्टी की मोरम का अवैध खनन करते हैं। इनमें कई ट्रैक्टर सत्ता संरक्षित लोगों के रहते हैं जो कि प्रशासन और पुलिस की सांठगांठ से अवैध मोरम ढोने का काम करते हैं।हलाकि एक आध ट्रैक्टर पकड़ कर तहसील के जिम्मेदार अधिकारी अपनी पीठ स्वयं थपथपाते रहते हैं। और इसी क्रम में सोमवार को यहां के नायब तहसीलदार ने कोतवाली क्षेत्र के गांव खंडेह के पास अवैध मोरम से लदा ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। उक्त ट्रैक्टर का चालक बांदा जिले के गांव अछरौड़ निवासी रोहित पुत्र सरदार बताया गया है जबकि इसका मालिक गांव अछरौड़ निवासी ज्ञान सिंह है।

Related Articles

 

 

 

 

 

 

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button