A2Z सभी खबर सभी जिले की

MD ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार: पांढुर्णा पुलिस का बड़ा एक्शन

पांढुर्णा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पांढुर्णा पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को MD (मेथाम्फेटामाइन) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर नशा तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही मुहिम के अंतर्गत थाना पांढुर्णा की टीम ने हाईवे-47 पर शिव दर्शन ढाबा के सामने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.67 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी की पहचान योगेश फेगकर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक रेडमी मोबाइल फोन, सिम, और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जा सके। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित कुमार दानी के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!