A2Z सभी खबर सभी जिले की

14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित अग्नि सुरक्षा सप्ताह सह अग्निशमन पखवाड़ा

अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित करें

14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित अग्नि सुरक्षा सप्ताह सह अग्निशमन पखवाड़ा

अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित करें

जहानाबाद। जिले में अग्नि सुरक्षा सप्ताह सह अग्निशमन पखवाड़ा के तहत एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसी कड़ी में, 17 अप्रैल शुक्रवार को अग्निशमन विभाग ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान, अग्निशमन विभाग की टीम ने प्रदर्शन के माध्यम से आग बुझाने के तरीके, प्राथमिक सुरक्षा उपाय और आपात स्थिति में स्वयं व दूसरों को सुरक्षित रखने के बारे में विस्तार से बताया। लोगों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की भी जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को जागरूक करना और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। अभियान के तहत अन्य जागरूकता गतिविधियां भी शुक्रवार शाम तक जारी रहीं। अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!