मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित*बरेली महानगर Aimim ने ग्यारहवीं के मौके पर गौसपाक के झंडे पर फूलो की चादर पेश की*सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय ग्राम बैगा और सरपंचों की बैठक, बैगा संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन,,,,जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मापांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिराजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देशअवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित*बरेली महानगर Aimim ने ग्यारहवीं के मौके पर गौसपाक के झंडे पर फूलो की चादर पेश की*सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय ग्राम बैगा और सरपंचों की बैठक, बैगा संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन,,,,जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मापांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिराजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भक्ति और उत्साह के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की द्वितीय भव्य रथयात्रा

भक्ति और उत्साह के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की द्वितीय भव्य रथयात्रा
WhatsApp Facebook

*जय जगन्नाथ का गूंजा जयघोष…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर, जिला धार। नगर में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की द्वितीय भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। श्री बंकनाथ अटल दरबार मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे नगर में “जय जगन्नाथ” के जयघोष, हरिनाम संकीर्तन, ढोल-ताशों और भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया।

रथयात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ हुआ। आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथ पर विराजित भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन के लिए मार्गभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया तथा पेयजल, शरबत और महाप्रसादी की व्यवस्था की गई।

हरे कृष्णा टीम एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य रथयात्रा में नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशासन एवं पुलिस की मुस्तैद व्यवस्था के बीच यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

रथयात्रा के समापन पर महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ से नगर एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। आयोजक समिति के सोनू पाटीदार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भव्य रथयात्रा के आयोजन ने मनावर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त करते हुए सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति के प्रति जन आस्था का प्रेरक संदेश दिया। नगर पालिका, पुलिस प्रशासन, नगरवासी और कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा।