A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मजिस्ट्रेट लिखी गाडी ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक और दो छात्राऐं घायल 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।बडे चौराहे की ओर से सवारियां लेकर आ रहे ई-रिक्शा में मजिस्ट्रेट लिखी फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा चालक सहित तीन लोग घायल हो गए जबकि फोर व्हीलर किसी अमित कुमार के नाम पर पंजीकृत है।

अभी तक प्रेस और पुलिस लिखी गाडियों का कस्बे में आतंक था लेकिन अब मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी ने टक्कर मार दी,बडे चौराहे से सवारियां लेकर आ रहे ई रिक्शा में मण्डी गेट के निकट मजिस्ट्रेट लिखी फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी जिसमे ई रिक्शा चालक कस्बा निवासी कृष्णा (19)पुत्र रवि कुमार और कस्बे की दो छात्राएं नादिया (18)पुत्री अहमद हसन और आकांक्षा (18)पुत्री शिव सेवक मामूली रूप से घायल हो गई जिन्हे इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर तीनो घायलों का इलाज किया गया जिनकी हालत में सुधार बताया जा रहा हैं। वहीं लोगों और घायलों का कहना है कि तहसीलदार की गाड़ी ने टक्कर मारी है जो कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है जबकि तहसीलदार मौदहा शिखर मिश्रा ने बताया कि, सुबह से घटना के बाद तक उनकी गाड़ी तहसील में ही खडी रही है अब उसमे मजिस्ट्रेट लिखा है तो जरूरी नहीं कि गाड़ी उनकी है बाकी टक्कर मारने वाली गाड़ी अब भी अस्पताल में मौजूद है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button