A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती: प्राथमिक विद्यालय में चोरी, ताला तोड़कर सामान ले गए चोर

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेसौरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

सोमवार सुबह जब विद्यालय के कर्मचारी स्कूल पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए। इसके बाद तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!