A2Z सभी खबर सभी जिले की

5 अप्रैल को अतिथि शिक्षकों की बैठक आहूत

5 अप्रैल को अतिथि शिक्षकों की बैठक आहू

डिण्डोरी 29 मार्च । अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष इमरान मलिक ने बताया कि जिले के समस्त अतिथि शिक्षक साथियों जिले के समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं सातों ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष महोदय व ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य सब लोगों की आम बैठक 5 अप्रैल को बुलाई गई है। डिन्डौरी जिला अध्यक्ष इमरान मलिक के द्वारा आजाद अतिथि शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष के सी पवार से भोपाल आन्दोलन के सम्बन्ध मे बात हुई जिसमे उन्होंने स्पष्ट किया कि29-30 मार्च को होने वाला आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है और अप्रैल माह मे सम्भव:21 अप्रैल को भोपाल मे आयोजित किया जायेगा। इस सम्बन्ध मे प्रांत अध्यक्ष पवार ने जिला अध्यक्ष मलिक को इसके पूर्व जिला स्तर से भोपाल जाने के लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा है। इसलिए जिला अतिथि शिक्षक संघ डिन्डौरी इमरान मलिक की अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक कलेक्ट्रेट के सामने आवश्यक रूप से रखी गयी है। जिसमे जिले के समस्त अतिथि शिक्षक भाई बहनो को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आवाहन किया जा रहा है। जिसमें समस्त अतिथि शिक्षक के लिए अपने भविष्य को संवारने एवं सुरक्षित करने का अंतिम मौका है ।अभी नहीं जागे तो सुनहरा मौका हाथ से छुट जाएगा और भविष्य में प्रायश्चित के अलावा कुछ नहीं रह जाएगा अब फैसला आपके हाथ में है।इसलिए सभी अतिथि शिक्षक 5 अप्रैल को समय दोपहर 12:30 बजे स्थान रानी दुर्गावती गार्डन कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें।

Show More
Check Also
Close
Back to top button