A2Z सभी खबर सभी जिले की

रेल यात्रा का नया नियम: अब जनरल टिकट पर भी आईडी जरूरी, WhatsApp टिकट और स्क्रीनशॉट नहीं होंगे मान्य#

धनबाद: भारतीय रेलवे ने जनरल टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नया नियम लागू किया है। अब रेलवन (RailOne) ऐप से बुक किए गए जनरल टिकट पर यात्रा करने के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र (Photo ID) साथ रखना अनिवार्य होगा। हालांकि, रेलवे काउंटर से खरीदे गए जनरल टिकट पर पहले की तरह बिना आईडी के यात्रा की जा सकेगी।रेलवे के अनुसार, रेलवन ऐप से जारी टिकट केवल उसी रजिस्टर्ड मोबाइल फोन में मान्य होगा, जिससे टिकट बुक किया गया है। यदि यात्री टिकट का WhatsApp पर भेजा गया स्क्रीनशॉट या किसी दूसरे मोबाइल में टिकट दिखाकर यात्रा करने की कोशिश करता है, तो उसे बेटिकट यात्री माना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई होगी।रेलवे ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए सभी जोनों में इस नई व्यवस्था की जानकारी जारी कर दी है। इसका उद्देश्य डिजिटल टिकटिंग को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।वहीं, रेलवन ऐप के आर-वॉलेट (R-Wallet) से जनरल टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत बोनस का लाभ भी मिलता रहेगा। रेलवे इस योजना को 24 अगस्त 2028 तक जारी रखने की तैयारी में है, ताकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा मिल सके।इधर, धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चलाए गए मजिस्ट्रेट जांच अभियान में 51 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा, गलत टिकट पर सफर और बिना बुक सामान ले जाने वाले यात्री शामिल थे। रेलवे ने इस कार्रवाई में 33,310 रुपये का जुर्माना वसूला और कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Show More
Back to top button