A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कोतवाली पुलिस ने काफी दिनों से चल रहे जुए के बडे फड पर छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक जुआरी पकडे गए जिनके पास से मालफड और जामा तलाशी सहित पचास हजार से अधिक रुपये बरामद किए गए हैं हालांकि कोतवाली के आसपास देररात तक जुआरियों को छुडाने की जुगत में लोगों की भीड जमा रही।

कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक अभिषेक अभिषेक त्रिवेदी अपने हमराहियों के साथ नेशनल चौराहे पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि तिंदुही अण्डरपास के निकट काफी लोग जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेरा बंदी कर निजामुद्दीन, नजमुददीन, हरिशंकर,राजेश, सरफुददीन, अवधेश कुमार,रंजीत कुमार, फैसल, सरफराज,मंशादीन, सददाम, रोहित, रमजानी सभासद,दीपू,अकमल हयात, कामता को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से मालफड और जामा तलाशी सहित लगभग बावन हजार रुपये बरामद किए गए हैं।सभी के खिलाफ जुए की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

कोतवाली पुलिस द्वारा बडा जुआ का फड पकडने की सूचना मिलते ही कथित नेता, समाजसेवी सहित अन्य लोगों ने जुआरियों को छुडाने की गोंटें बिछाना शुरू कर दीं और देररात तक कोतवाली गेट पर लोगों का जमावडा लगा रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!